चमोली।
मूक – बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पोखरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफतार
चमोली पुलिस महिलाओं एवं कमजोर वर्ग के विरुद्ध अपराधों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और गम्भीर है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुऐ पीड़िता को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।
रविवार को एक महिला द्वारा थाना पोखरी में तहरीर दी गई कि उसकी मूक – बधिर ननद के साथ संजय उर्फ सन्तु पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम सांकरी, थाना पोखरी उम्र 34 वर्ष द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पोखरी पर मुकदमा अपराध संख्या 09 / 2026 धारा 64 (2) (ट) (झ) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुऐ पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुऐ संवंधित अधिकारियों को आरोपी के विरुद्ध शीघ्र वैधानिक कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।
घटना की गम्भीरता को देखते हुऐ फाॅरेसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया। तथा आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये। वहीं थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुऐ सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पोखरी पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई के परिणाम स्वरूप आरोपी संजय उर्फ सन्तु को घटना की सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, अपर उप निरीक्षक दलवीर सिंह, कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल भारत सिंह टोलिया शामिल थे।