सारीगाड़-कंडारी मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विधायक का पुतला फूंका

खबर शेयर करें

सारीगाड़-कंडारी मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, विधायक का पुतला फूंका

उत्तरकाशी।नौगांव

सारीगाड़-कंडारी मार्ग की लंबे समय से बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर दिखाई दिया। सड़क की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक दुर्गेश्वर लाल का पुतला फूंका और जनप्रतिनिधियों व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का कहना है कि सारीगाड़-कंडारी मार्ग लंबे समय से खराब हालत में पड़ा हुआ है, लेकिन सड़क की मरम्मत और सुधारीकरण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण सड़क की लगातार अनदेखी की जा रही है। बरसात के दौरान सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे वाहन चालकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सारीगाड़-कंडारी मार्ग की मरम्मत और सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *