चमोली।
नगर गौचर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
नगरपालिका क्षेत्र गौचर सहित ग्रामीण इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों को श्रदालुओं द्वारा आकर्षक रूप में फूल- मालाओं से सजाया गया था। सुबह से ही रूक रूककर जारी बारिश के बीच भी श्रद्धालु उत्साह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पर्व के कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शनों को जाते रहे। गौचर में सुबह से ही नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ माताऐं व पुरुष भगवान कृष्ण व राधा की पोशाक में सज-धज कर राधा कृष्ण की प्रतिमाओं के साथ झूमते नजर आऐ। तथा भजन कीर्तन में मस्त रहे।
वहीं ग्रामीण इलाके के गांव बमोथ में भी सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बच्चे, युवा व बुजुर्गों सहित महिलाओं में अच्छा खासा उत्साह बना रहा। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण व राधा की पोशाकें पहने के महिलाएं व पुरुष गांव के पौराणिक लक्ष्मी नारायण मंदिर तक गये और भजन कीर्तन के साथ मंदिर में आयोजित हुई सामुहिक पूजा अर्चना में भाग लिया। पूजा अर्चना के बाद सभी गांववासी पुनः शोभायात्रा की शक्ल में पांडव चौक में पहुंचे तथा भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को स्थापित कर विधिवत पूजन किया गया। और मध्य रात्री श्रीकृष्ण के जन्म होने तक कीर्तन भजन में तल्लीन हो गये। मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को भव्य स्वरूप में मनाने में जुटे हुऐ हैं।