देहरादून में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का भव्य शुभारंभ, विधायक उमेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि
देहरादून।
किआ इंडिया ने एडमायर व्हील्स प्रा. लि. (शुभ किआ), मोथरोवाला चौक, हरिद्वार बाईपास, देहरादून में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों में पंकज वीरभान (मैनेजिंग डायरेक्टर), रणधीर राणा (सीईओ), पुष्पेन्द्र चौधरी (जीएम), मानेंद्र सिंह रावत (सेल्स मैनेजर) और रविंदर सिंह नेगी (एचआर हेड) सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
ऑल-न्यू किआ सेल्टोस को अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत सुरक्षा फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। यह मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नए मानक स्थापित करने की क्षमता रखती है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वाहन के डिज़ाइन, फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी की सराहना की।
शुभारंभ के मौके पर कंपनी अधिकारियों ने बताया कि ऑल-न्यू किआ सेल्टोस ग्राहकों को बेहतर ड्राइविंग अनुभव, स्टाइल और विश्वसनीयता का बेहतरीन संयोजन प्रदान करेगी।