अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल में हेल्थ टेक्नोलॉजी व पारंपरिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

खबर शेयर करें

देहरादून
अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल में हेल्थ टेक्नोलॉजी व पारंपरिक उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल में इस बार आधुनिक हेल्थ केयर तकनीक के साथ-साथ पारंपरिक एवं पौष्टिक खाद्य उत्पाद भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। मेले में लगाए गए Aiva Robotics के हेल्थ केयर स्टॉल और रागी (नाचनी) उत्पादों के स्टॉल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

 


विस्तार :
फेस्टिवल में Aiva Robotics के स्टॉल पर मांसपेशियों के दर्द, गर्दन व कमर दर्द, कंधे के दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी, माइग्रेन और शरीर की जकड़न से राहत देने वाले आधुनिक रोबोटिक मसाज उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। स्टॉल पर मौजूद विशेषज्ञ आगंतुकों को मशीनों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लाइव डेमो के कारण स्टॉल पर लगातार भीड़ देखी जा रही है।
वहीं मेले में लगाए गए रागी (नाचनी) फिंगर मिलेट के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। स्टॉल संचालकों द्वारा रागी से बने उत्पादों की विशेषताएं बताते हुए कहा गया कि रागी कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने, हीमोग्लोबिन बढ़ाने, बच्चों के पोषण और डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
आयोजकों के अनुसार आधुनिक लाइफस्टाइल में जहां लोग नई हेल्थ टेक्नोलॉजी अपना रहे हैं, वहीं पारंपरिक और पौष्टिक अनाजों की ओर भी लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि मेले में आधुनिक मशीनों और पारंपरिक हेल्थ फूड दोनों को समान रूप से पसंद किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल में शहरवासियों को खरीदारी, मनोरंजन, आधुनिक स्वास्थ्य तकनीक और पौष्टिक खाद्य उत्पादों का एक साथ अनुभव करने का अवसर मिल रहा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *