8वीं वाहिनी, आई०टी०बी०पी० गौचर के हिमवीरों ने मनाया 12 वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

खबर शेयर करें

चमोली 
8वीं वाहिनी, आई०टी०बी०पी० गौचर के हिमवीरों ने मनाया 12 वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस


12वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  मनोहर सिंह रावत, सेनानी, 8वीं वाहिनी, आई०टी०बी०पी० के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अधिकारीगण, हिमवीर पदाधिकरियों, एन.डी.आर.एफ. के जवानों एवं हिमवीर परिवार की महिलाएं, बच्चों की उपस्थिति में “Yoga for Healthy Ageing” अर्थात स्वस्थ आयु के लिए योग की थीम पर 8वीं वाहिनी परेड ग्राउण्ड में सामूहिक योगाभ्यास किया गया।


योगा सत्र के प्रारंम्भ से आयूष शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड योग अनुदेशकों द्वारा योग का संक्षिप्त परिचय देते हुए प्राचीन भारतीय योग परंपरा एंव संस्कृति की अमूल्य देन है। गृह मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी गाईडलाईन के मद्देनजर योगाभ्यास किया गया साथ ही अग्रिम चौकियों पर आई०टी०बी०पी० के हिमवीरों के द्वारा विषम जलवायु में निवासरत स्थानीय नागरिकों के साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

सेनानी, 8वीं वाहिनी द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, हिमवीर पदाधिकारियों एवं हिमवीर परिवारजनों को संबोधित करते हुए कहा कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देने है। योग वास्तव में उम्र, लिंग, जाति, पंथ, धर्म और राष्ट्र के बंधन की सीमाओं से परे है। मुझे अति प्रसन्नता है कि आज सैन्य परिवेश के साथ-2 हम योग के माध्यम से शरीर एवं मन के बीच पारस्परिक सामंजस्य स्थापित कर रहे है।


ज्ञातव्य रहे आई०टी०बी०पी० के द्वारा सैनिकों एवं नागरिकों के मध्य पारस्परिक सौहार्द की भावना के विकास हेतु समय-2 पर विविध सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *