मैं भी कभी आपकी तरह एनएसएस स्वयंसेवक था’- एसपी चमोली

मैं भी कभी आपकी तरह एनएसएस स्वयंसेवक था’- एसपी चमोली

चमोली
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर, चमोली की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा रा0इं0कां0 माणा घिंघराण में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का आज भव्य समापन हुआ।

मैं भी कभी आपकी तरह एनएसएस स्वयंसेवक था’- एसपी चमोली

समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एन एस एस स्वयंसेवकों ने पुलिस अधीक्षक का बैज लगाकर भावपूर्ण स्वागत किया।
इस 7 दिवसीय शिविर के दौरान चमोली पुलिस ने लगातार अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस की विशेष टीमों ने छात्रों के बीच पहुँचकर उन्हें आज के दौर की दो सबसे बड़ी चुनौतियों— ‘साइबर अपराध’ और ‘नशा’ के प्रति जागरूक किया। छात्रों को बताया गया कि कैसे एक छोटी सी सावधानी उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचा सकती है और नशे की लत से दूर रहकर वे कैसे एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों और अनुशासित प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

मैं भी कभी आपकी तरह एनएसएस स्वयंसेवक था’- एसपी चमोली
समापन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने छात्रों में जोश भरते हुए कहा— आज आप सबको इस एन एस एस किट में देखकर मुझे अपना छात्र जीवन याद आ गया। मैं स्वयं भी छात्र जीवन में एक समर्पित NSS स्वयंसेवक रहा हूँ। NSS का यह सात दिवसीय शिविर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की पाठशाला है। आप युवा ही समाज की असली शक्ति हैं। यदि आप जागरूक रहेंगे, तो नशा और साइबर अपराध जैसे दानव हमारे समाज को छू भी नहीं पाएंगे। चमोली पुलिस हमेशा आपके साथ है, ताकि आप एक सुरक्षित और नशा मुक्त वातावरण में आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर  रघुबीर बिष्ट (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा),  मोहन नेगी (पीटीए अध्यक्ष), डॉ. डी.सी. सती (प्राचार्य प्रतिनिधि), प्रो. ए.के. जायसवाल (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. प्रेम देवराड़ी (प्रधानाचार्य, राइका घिँघराण), डॉ दर्शन सिंह नेगी,  शांति प्रसाद नौटियाल (पीटीए कोषाध्यक्ष) सहित विद्यालय एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारी मौजूद रहे।