सड़क नहीं बनी तो कर्णप्रयाग में बणसौली वाले करेंगे चुनाव का बहिष्कार

खबर शेयर करें

चमोली 
सड़क नहीं बनी तो कर्णप्रयाग में बणसौली वाले करेंगे चुनाव का बहिष्कार

विकासखंड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत बणसौली गांव के ग्रामीण उनके क्षेत्र में बनने वाली सम्पर्क मोटर मार्ग का निर्माण कार्य वर्षों से शुरू नहीं होने के कारण शासन – प्रशासन से बेहद नाराज हैं। अब तो ग्राम पंचायत बणसौली ने होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने तक का निर्णय ले लिया है।
जिलाधिकारी चमोली व उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग को प्रेषित पत्र में ग्राम प्रधान बणसौली जमन सिंह ने विधानसभा चुनाव 2027 को मध्यनजर देखते हुऐ कहा है कि रोड़ नहीं तो वोट नहीं देंगे। तथा बणसौली ग्राम पंचायत किसी भी पार्टी प्रत्याशी व उनके समर्थकों का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर अपनी ग्राम सभा क्षेत्र में आने पर पूर्ण प्रतिबंध रखेगी। अगर इस दौरान किसी ने ग्राम सभा में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की तो उसके साथ जो व्यवहार होगा उसका जिम्मेदार वह खुद ही होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामवासी पिछले कई सालों से गांव को सम्पर्क मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय विधायक से लेकर शासन प्रशासन तक अनेकों बार फरियाद कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ग्रामीणों को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया है। जिसके चलते ग्रामवासियों द्वारा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *