गौचर में एक युवक ने कमरे के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली । 

गौचर में एक युवक ने कमरे के अन्दर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी

नगरपालिका क्षेत्र गौचर में देर शाम एक दुखद घटना सामने आई है। यहां वार्ड संख्या 06 में किराये के कमरे में रहने वाले एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान गंवा दी है। सूचना मिलने पर गौचर चौकी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तोड़ कर खोला गया। अन्दर युवक पंखे से मफलर के सहारे लटका हुआ मिला।
युवक को तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए सरकारी अस्पताल गौचर लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक की पहचान अंकित गुसाईं 33 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह गुसाईं निवासी ग्राम खाल कुंज पोखरी, जिला चमोली के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ गौचर में किराऐ के मकान में रहते थे और दोनों पोस्ट आफिस में कार्यरत थे।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुऐ शव को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई गुरुवार को की जायेगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *