देहरादून
दृष्टि हॉस्पिटल की दूसरी शाखा का शुभारंभ
:देहरादून में दृष्टि हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाते हुए अपनी दूसरी शाखा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने रिबन काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह देहरादून और पूरे उत्तराखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दृष्टि हॉस्पिटल की इस नई शुरुआत से प्रदेश के मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अपने ही राज्य में मिल सकेंगी।
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ विभिन्न प्रकार की सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आंखों से जुड़ी चिकित्सा के क्षेत्र में यह अस्पताल एक मील का पत्थर साबित होगा। सरकार का भी उद्देश्य है कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हों। उन्होंने दृष्टि हॉस्पिटल के संस्थापक और पूरी टीम को नई शाखा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।
वहीं, दृष्टि हॉस्पिटल के संस्थापक ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को इलाज से वंचित न होने देना है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की मदद के लिए फाउंडेशन की व्यवस्था की गई है/
जिसके माध्यम से गरीब मरीजों और जरूरतमंद बच्चों के ऑपरेशन में भी सहायता की जाती है।उन्होंने कहा कि अस्पताल से किसी गरीब मरीज को केवल आर्थिक स्थिति के कारण वापस नहीं भेजा जाता और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।