जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय में मिला 3 स्टार रेटिंग

खबर शेयर करें

 

चमोली

*जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय में मिला 3 स्टार रेटिंग
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अन्तर्गत स्वच्छ एवं हरित रेटिंग वर्ष 2025 – 26 एसएचबीआर का देश भर में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण एनसीईआरटी दिल्ली द्वारा आयोजित ऑन लाइन सर्वे में राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछुना, विकासखंड पोखरी (चमोली) ने 3 स्टार रेटिंग 75 प्रतिशत से 89 प्रतिशत प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश भट्ट, कल्याण सिंह चौधरी, जगजीवन कनवासी, विनोद पुरोहित ने खुशी व्यक्त किया। प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश भट्ट ने बताया कि विद्यालय में विगत कई वर्षो से अध्यापकों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय की जानकारी नुक्कड़ नाटक, समूह शिक्षण एवं स्लोगन गीत, कविता के माध्यम से दी जा रही है। इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश भट्ट द्वारा सभी शिक्षकों के अतिरिक्त पर्यावरण शिक्षक जगजीवन कनवासी एवं छात्र छात्राओं की सराहना करते हुऐ बधाई दी है। तथा आगे भी इसी तरह से कार्य करते हुऐ विद्यालय का नाम रोशन करते रहने की उम्मीद जताई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *