विधायक नौटियाल ने पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों के साथ मनाई होली*

खबर शेयर करें

Chamoli 

*विधायक नौटियाल ने पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों के साथ मनाई होली*
पर्वतीय पत्रकार ऐशोसियेशन के कर्णप्रयाग स्थित प्रेस भवन में पत्रकारों द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करते हुऐ विधायक अनिल नौटियाल ने पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों के साथ होली मिलन समारोह को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुऐ होली मिलन समारोह में कर्णप्रयाग विधानसभा विधायक अनिल नौटियाल व पत्रकारों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया और होली महोत्सव की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है जो लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आफसी संवाद सहयोग और समाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कर्णप्रयाग के तत्वावधान मे किया गया। जिसकी संपूर्ण व्यवस्था एवं देखरेख यूनियन के अध्यक्ष दिनेश जोशी द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।
इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष दिनेश जोशी ने सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पत्रकारों के बीच एकजुटता, सहयोग और सकारात्मक संवाद का प्रतीक है। कार्यक्रम में लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा होली गीत गाए गये।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिगपाल सिंह गुसाईं, लक्ष्मी प्रसाद कुमेडी, दिनेश थपलियाल, कालिका प्रसाद, जितेंद्र पंवार, सतीश गैरोला, अरुण मैठाणी जिला महामंत्री भाजपा, कुशाल सिंह असवाल, प्रकाश डिमरी, दीपक शाह, सत्येंद्र पुंडीर, गणेश शाह नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग, सभासद संपूर्णानंद डिमरी, हेमा डिमरी, गौ सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, देवेंद्र सिंह, हरिकृष्ण भट्ट प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस, रामकृष्ण भट्ट, कांति प्रसाद डिमरी, थाना प्रभारी कर्णप्रयाग आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *