स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जूटी नगरपालिका कर्णप्रयाग ने बांटे कूड़ेदान

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जूटी नगरपालिका कर्णप्रयाग ने बांटे कूड़ेदान

चमोली 

नगरपालिका कर्णप्रयाग ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 – 26 की तैयारियों के दृष्टिगत नगरपालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग के बाजार में व्यापारिक प्रतिष्ठान सहित लोगों को कूड़ेदान बांटे गये।

स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जूटी नगरपालिका कर्णप्रयाग ने बांटे कूड़ेदान
नगर को स्वच्छ, सुन्दर एवं व्यवस्थित बनाने के पालिका प्रशासन लगातार जनहित व जन-जागरूकता से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतार रहा है। इसी क्रम में पालिकाध्यक्ष गणेश शाह व अधिशासी अधिकारी नरेंद्र रावत और अवर अभियंता हरीश मैठाणी ने कर्णप्रयाग बाजार में कूड़ेदानों का वितरण करते हुऐ सूखा व गीला कूड़ा को अलग अलग रखने की अपील करते हुऐ कहा कि इससे कचरे के वैज्ञानिक और रिसाइक्लिंग को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा जन – जागरूकता हेतु नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता संवंधी स्लोगन लिखवाऐ जा रहे हैं। ताकि जन – जन में स्वच्छ वातावरण का संदेश पहुंचा जा सके। नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छता कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। इसी सोच के साथ नगर में व्यापारियों व अन्य लोगों को कूड़ेदान दिऐ गये है।
नगरपालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि पालिका की ओर से नेकी की दिवार जैसी सामाजिक पहल भी संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कपड़े और उपयोगी सामग्री पहुंचाई जा रही है। साथ ही नगर के सौंदर्यीकरण , सफाई व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कर्णप्रयाग संगम पर नियमित रूप से गंगा आरती संचालित कर जहां पूरा वातावरण भक्तिमय बन रहा है वहीं देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों में देवभूमि आने का सकारात्मक संदेश भी जा रहा है। यह पहल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय संस्कृति और परम्पराओं को भी नई पहचान दे रही है। पालिका द्वारा किये जा रहे ऐसे कार्यों की लोगों द्वारा सराहना भी की जा रही है।
इस अवसर पर हरीश सती, विनोद बरमोला, अरविंद, तस्त्लिम, विजय कुमार, हरपाल आदि मौजूद रहे।