चमोली
भाजपा नगर मंडल गौचर ने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर मनाया जश्न और बांटी मिठाई
भारतीय जनता पार्टी गौचर रानीगढ़ मंडल द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर मिष्ठान वितरण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी व पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई। तथा खुशी में झूमते हुऐ भारत माता की जय, वन्देमातरम, भाजपा जिन्दाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।
इसी दौरान वाराणसी से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए वहाँ के नगर निगम पार्षद विनय कुमार जी ने भी अपनी गाड़ी रोककर विजय जुलूस में शामिल हुए और सभी कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज जो हमें ये ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है वो हमारे हजारों कार्यकर्ताओं की शहादत और मेहनत का नतीजा है।
पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई वर्षों तक पश्चिम बंगाल की धरती पर बहुत मेहनत की है और ये जीत हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व की जीत है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सुनील कुमार, जिला आईटी संयोजक सुरेंद्र पुंडीर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोजनी भण्डारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, पूजा देवी, जयन्ती बिष्ट, काजल भण्डारी, कैलाश केडियाल, दिनेश बिष्ट, मंडल महामंत्री ईश्वर नेगी, नितेश चौधरी, ग्राम प्रधान कमेडा़ भागवत मैठाणी, दर्शन कंडारी, कैप्टन प्रेम पाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, देवी प्रसाद, शैलेश शैली, अंकित डिमरी, रिंकु नेगी व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।