चौकी गौचर कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

खबर शेयर करें

चमोली 
चौकी गौचर कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जनपद चमोली में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी गौचर और कर्णप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 520 ग्राम अवैध चरस बरामदगी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 03 अक्टुबर 2025 को थाना कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा अभियुक्त अजय सिंह पिमोली से कुल 520 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया था कि वह यह चरस ग्राम हिमानी निवासी बलवीर सिंह उर्फ बल्ली से खरीद कर लाया था। आरोपी ने बताया कि वह इस चरस को श्रीनगर कालेज के छात्रों को बेचने के उद्देश्य से लेकर आया था। बताया कि अजय सिंह स्वयं भी बीटेक का छात्र था। मामले में अजय सिंह पिमोली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार चमोली भेज दिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की काल डिटेल पैसों के संवंध में बैंक से ट्रांजैक्शन डिटेल ली गई। कॉल डिटेल तथा बैंक ट्रांजैक्शन तथा अन्य गवाहों के आधार पर अभियुक्त बलवीर सिंह उर्फ बल्ली के विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के साक्ष्य प्राप्त हुए।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाँई चौकी प्रभारी गौचर, हेड कांस्टेबल 09 प्रदीप बहुखण्डी, चौकी गौचर
कांस्टेबल 260 संतोष सिंह, चौकी गौचर, हेड कांस्टेबल दिगंबर सिंह रावत चौकी देवाल शामिल रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *