डांडाखाल बरतोली में स्व. कु. बीना बिष्ट पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का हुआ भव्य आगाज

खबर शेयर करें

चमोली 
डांडाखाल बरतोली में स्व. कु. बीना बिष्ट पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का हुआ भव्य आगाज


जनपद चमोली के विकासखंड कर्णप्रयाग में रानीगढ़ क्षेत्र के सूदूरवर्ती गांव बरतोली डांडाखाल में स्व. कु. बीना बिष्ट पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आगाज हो गया है। मेले का शुभारंभ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा देवी बिष्ट और भाजपा के जिला महामंत्री अरूण मैठाणी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


वीरबाला कु. बीना बिष्ट की स्मृति में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इस मेले के शुभारंभ पर क्षेत्रीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य, लोक गीत के साथ बेहतरीन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मेले में आये दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट ने डांडाखाल में स्व. कु. बीना बिष्ट की स्मृति में स्मारक बनाऐ जाने तथा खेल मैदान बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वीरबाला कु. बीना बिष्ट की स्मृति में आयोजित होने वाले इस पर्यावरण संवर्धन एवं सांस्कृतिक विकास मेले को भविष्य में और अधिक भव्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुझ से जो भी सहयोग बन पड़ेगा किया जायेगा।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को विस्तार से जानकारी देते हुऐ योजनाओं का भरपूर लाभ लेने का आह्वान किया गया। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमो की सराहना करते हुऐ उन्होने कहा बच्चों को इन मेलों में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अच्छा मौका मिलता है। भाजपा के जिला महामंत्री अरूण मैठाणी ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुऐ सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
मेले में उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग आदि के स्टाल भी लगे हुऐ है जहां पर जनता द्वारा सरकारी विभागों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। मेला समिति के अध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट द्वारा इस मौके पर मेले में आये अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस मौके पर महिला मंगल दल बरतोली, ढमढमा, मझखोला के अलावा स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *