ग्राम सभा बमोथ की खुली बैठक में हुऐ कई प्रस्ताव पारित

खबर शेयर करें

ग्राम सभा बमोथ की खुली बैठक में हुऐ कई प्रस्ताव पारित

चमोली 
विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में आयोजित ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्रामीणों द्वारा गांव के विकास से संबंधित कई प्रस्ताव पारित किये गये। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अर्चना चौधरी व ग्राम विकास अधिकारी शुभम कुमार ने खुली बैठक में शामिल किऐ जाने वाले प्रस्ताव के बारे में बैठक में जानकारी दी गई।


ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने अपने – अपने वार्डों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर ने कहा कि ग्रामवासियों की जरुरी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों से गांव के विकास में सहयोग करने की अपील की है।
बैठक में गांव के अन्तर्गत जरूरी स्थानों पर नालियां, मार्ग निर्माण, कूड़े दान और सुधारीकरण कार्य किऐ जाने सहित कई अन्य प्रस्ताव पारित किये गये। इसके अलावा मनरेगा में अभी तक जिन लोगों ई-केवाईसी नहीं करवाई उन्हे ई- केवाईसी करने को कहा गया। तथा 15 लोगों के खाद्य सुरक्षा कार्ड बनाने के प्रस्ताव पारित किये गये।


बैठक में महिलाओं सहित पूर्व प्रधान सैनानी प्रसाद चमोला, चंडी प्रसाद पन्त, चक्रधर प्रसाद चमोला, राजेश पन्त, अनुसूया सिंह नेगी, कलम सिंह खत्री, कमल सिंह असवाल, वार्ड मेम्बर गुड्डी देवी रावत, शकुंतला ठाकुर, रीना नेगी, ऊषा भट्ट, संगीता देवी, ललिता भंडारी आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *