गौचर / चमोली।
ब्लाक सभागार पोखरी में चंडिका देवी चमेठी की बन्याथ यात्रा को लेकर हुई बैठक
पोखरी क्षेत्र की अधिष्ठात्री चंडिका देवी चमेठी की बन्याथ यात्रा को लेकर गुरुवार को ब्लॉक सभागार पोखरी में चंडिका देवी समिति की बैठक अध्यक्ष जगदीश सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

गुरूवार को हुई इस बैठक में क्षेत्र के कई लोगो ने शिरकत की और चंडिका देवी बन्याथ को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखते हुऐ कार्यक्रम तय करने पर जोर दिया गया। तथा क्षेत्र के समस्त ग्रामीणो से चंडिका देवी के इस धार्मिक आयोजन में सहयोग की अपेक्षा की गयी।
ब्रह्म गुरू दीपक कुंवर के संदर्भ में फैलाए जा रहे भ्रम और निजी कार्यो को दर किनार करते हुऐ चंडिका देवरा यात्रा के लिऐ ब्रह्म गुरु दीपक कुंवर को ही रखने पर विचार किया गया। और यह भी निर्णय लिया गया है कि देवरा यात्रा को लेकर जो भी रूप-रेखा बनेगी तथा अन्य जो भी कार्य होगे, मंदिर समिति व देवरा यात्रा समिति के पदाधिकारीगणो की सहमति आवश्यक होगी।

बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, महिधर पंत, कुंवर सिंह चौधरी,भरत सिंह, राघवानंद डंगवाल, हनुमंत सिंह असवाल, अनंत राम भट्ट, राकेश बासकंडी, रमेश चौधरी, सत्येन्द्र सिंह बुटोला, माहेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, राजेश्वरी देवी, मीना देवी सहित कई महिलाऐं व पुरुष मौजूद रहे।