गौचर / चमोली।
खाद्य व्यापारियों के लिये गौचर नगर में फूड सेफ्टी एवं स्वच्छता प्रशिक्षण का आयोजन हुआ
जनपद चमोली के नगरपालिका क्षेत्र गौचर में खाद्य व्यापारियों के लिये साहारा लाॅज में एन.ए. एस .बी.आई (NASVI) द्वारा फूड सेफ्टी एवं स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने बताया कि एफडीऐ (FDA) , एफ. एस. एस.ऐ.आई (FSSAI) उत्तराखंड के सहयोग से मुख्य ट्रेनर राजीव कुमार एवं राजीव उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित कारोबारी को फूड सेफ्टी प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ ही अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में साफ सफाई, एक्सपायरी डेट का समान न रखने, अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों का फूड लाइसेंस बनवाने हेतु एवं ग्राहकों को साफ सुथरा भोजन परोसने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित सभी व्यापारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।