गोपेश्वर :
जनपद में सेवा सुशासन एवं समर्पण के संकल्प को जन -जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग जनपद चमोली के तत्वाधान में खंड विकास अधिकारी कार्यालय देवाल के सभागार में आयोजित बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के तीसरे दिन 135 लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया.
स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका ने 18, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सीमा सिंह ने आठ, फिजिशियन डॉ ध्रुवत कर्णावत ने 83, सर्जन डॉ नीरज पिमोली ने 30, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ अल्का ने 10, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ स्वाति शर्मा ने 40, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ0 हरीश थपलियाल ने 15 लोगों को स्वास्थ्य सेवा से लाभान्वित किया। 20 मरीजों के निशुल्क चेस्ट एक्स-रे किए गए। 13रक्त जांच,
59 आभा कार्ड बनायें गयें। रक्तदान के लिए 06 लोगों ने पंजीकरण किया एवं 107 लोगों के विभिन्न गैर संचारी रोगों का स्क्रीनिंग किया गया।शिविर में देवाल ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र के गांवों से पहुॅचे लोगों स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पंजीकृत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रोबिन, ब्लाक कार्यक्रम मैनेजर ललित जुयाल, ब्लॉक आशा कोऑर्डिनेटर सीता परिहार, लखपत दानू,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों,एएनएम एवं आशा कार्यत्रियों के द्वारा सहयोग किया गया।