ब्लॉक सभागार पोखरी में विधायक बुटोला ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान

खबर शेयर करें

Chamoli 

ब्लॉक सभागार पोखरी में विधायक बुटोला ने किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान


पोखरी विकासखण्ड मुख्यालय पोखरी में बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया है। जिसमें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मध्यनजर बूथ अध्यक्ष, सैक्टर, न्याय पंचायत पर सैक्टर प्रभारी नियुक्त किए गये है, तथा कार्यकर्ताओ व मौजूद समर्थको का फूल, मलाओ, शाल व मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया गया।
विधायक बुटोला जी के नेतृत्व में हुऐ इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर विधायक लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान शासन में महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर हैं तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है।

अब आने वाले समय में प्रदेश की कमान जनता कांग्रेस को सौंपने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और भाजपा के कई पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष रवि नेगी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना बर्तवाल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख ऊषा कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी, एडवोकेट श्रवण सती, धीरेंद्र राणा, इंद्र प्रकाश रडवाल, विशंभर मनवाल, कुंवर सिंह चौधरी, कालिका प्रसाद भट्ट, नवीन राणा, मयंक नेगी, राकेश रावत, देव बर्तवाल, समुद्रा देवी, हनुमत कंडारी, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *