नीति घाटी के दूरस्थ गांव घमशाली में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

खबर शेयर करें

चमोली 

सीमांत नीती घाटी के घमशाली में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

विभिन्न विभागों द्वारा जन -कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आबा राष्ट्रव्यापी अभियान “जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले” के अंतर्गत रविवार को सीमांत नीति घाटी के दूरस्थ गांव घमशाली में समाज कल्याण विभाग द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारिका द्वारा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। नोडल अधिकारी अनिल प्रसाद सकलानी ने बताया कि शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 57 लोगों को लाभान्वित किया गया, जबकि उद्यान विभाग द्वारा 7 एवं पशुपालन विभाग द्वारा 12 लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दूरस्थ क्षेत्र में शिविर लगाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान नीति घाटी के छह गांवों में पेयजल समस्या एवं सोलर लाइट व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को ज्ञापन भी सौंपा गया।

बहुउद्देशीय शिविर में जल संस्थान, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, जनजाति कल्याण विभाग, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान घमशाली  रूमा चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं ग्राम प्रधान नीति  लक्ष्मी राणा, ग्राम प्रधान बंपा  कलावती पाल एवं पर्वतोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में साथ ही सम्बंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *