पैर फिसलने से पिंडर नदी में बही किशोरी

खबर शेयर करें

चमोली 
पैर फिसलने से पिंडर नदी में बही किशोरी
कर्णप्रयाग में पिंडर नदी में नहाने गई एक किशोरी की तेज धारा में बहने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी अमृता (15 वर्ष) पुत्री मनोज कुमार अपनी सहेलियों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बहने लगी। किशोरी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवाओं, पुलिस और डीडीआरयफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुकी थी। बेहोशी की हालत में किशोरी को उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर क्षेत्र में शोक की तरह दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *