पालिका परिषद गौचर ने अतिक्रमण व प्रतिबंधित पाॅलीथीन के खिलाफ चलाया अभियान

खबर शेयर करें

चमोली 
पालिका परिषद गौचर ने अतिक्रमण व प्रतिबंधित पाॅलीथीन के खिलाफ चलाया अभियान

नगरपालिका परिषद गौचर ने अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान के नेतृत्व में मुख्य बाजार में अतिक्रमण व प्रतिबंधित पालीथीन के खिलाफ अभियान चलाकर नियमों का उलंघन करने वाले 20 लोगों का चालान करते हुऐ 9 , 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।


अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान के नेतृत्व में पालिका परिषद की टीम ने मुख्य बाजार का निरीक्षण किया तथा अभियान के दौरान व्यापारियों द्वारा नालियों के ऊपर किये गये अस्थाई अतिक्रमण हटवाऐ गये। साथ ही प्रतिबंधित पालीथीन के उपयोग और स्वच्छता नियमों के उलंघन पर कार्रवाई करते हुऐ 20 चालान किये गये।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों से बाजार में स्वच्छता बनाऐ रखने, प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग नहीं करने और नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाऐ रखने के लिऐ इस तरह का अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। अभियान में पालिका परिषद के अवर अभियंता राजीव चौहान, रोशन पुंडीर, रघुनाथ सिंह खत्री, अनिल रावत, लक्ष्मण नेगी और मनीष कुमार मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *