चमोली
नगरपालिका गौचर ने चलाया चेकिंग अभियान, 31 के खिलाफ हुई चालानी कार्रवाई
नगरपालिका गौचर की ओर से क्षेत्र में नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चेकिंग अभियान चलाकर प्लास्टिक का उपयोग करने, नाले के ऊपर अतिक्रमण, गंदगी करने समेत विभिन्न मामलों में 31 लोगों के चालान किये गये हैं। इस दौरान 12 हजार 600 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया।
नगरपालिका गौचर की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने, नाले के ऊपर कब्जा करने, गंदगी फैलाने और अन्य नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पालिका की ओर से लगातार लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने, और नगर क्षेत्र में अतिक्रमण न करने न करने की अपील की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद नियमों का उलंघन करने वालों पर अब पालिका परिषद ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है।
अधिशासी अधिकारी हेमन्त चौहान ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान कुल 31 लोगों के चालान किये गये हैं। कारवाई के दौरान 12 हजार 600 रूपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभिनय लगातार जारी रहेगा। लगता है कि नगरपालिका की ऐसी कार्रवाई से अब स्वच्छता, प्लास्टिक नियंत्रण और अतिक्रमण को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
इस मौके पर पालिका परिषद के रोशन पुंडीर, जेई राजीव चौहान, मनोज आदि कर्मचारी भी मौजूद थे।