चमोली
पुलिस जवानों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र, ब्रह्मकुमारीज संस्था एवं एकल अभियान की महिलाओं ने मनाया भाई-बहन के रिश्ते का पर्व

रक्षाबंधन पर्व से पूर्व आज 26 अगस्त 2026 को चौकी पीपलकोटी में ब्रह्मकुमारीज संस्था की बहनों द्वारा पुलिस जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान नशा मुक्ति को लेकर जवानों को जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी दी गई तथा नशे से दूर रहने एवं समाज को नशामुक्त बनाने में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।

वहीं, नन्दानगर थाने में एकल अभियान की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और पुलिस जवानों के प्रति अपने स्नेह एवं सम्मान का भाव व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।