जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, पहले दिन आठ मैच खेले गए

खबर शेयर करें

जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, पहले दिन आठ मैच खेले गए

देहरादून।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय देहरादून की ओर से जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 26 अगस्त से पैवेलियन ग्राउंड में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शायली गुप्ता सहित सहायक प्रशिक्षक अमित कटारिया, हॉकी प्रशिक्षक विजय पाल एवं जिला खेल कार्यालय के समस्त कांट्रेक्ट प्रशिक्षक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के पहले दिन इंटर स्कूल बालिका वर्ग में कुल आठ मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एमकेपी इंटर कॉलेज और आर्मी पब्लिक स्कूल ‘ए’ के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एमकेपी इंटर कॉलेज ने 5-2 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में जीआईसी किशनपुर और सेंट एनेस स्कूल ‘ए’ आमने-सामने रहे। सेंट एनेस स्कूल ‘ए’ ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरे मैच में सेंट एनेस स्कूल ‘बी’ ने आईडीटीपीएल ऋषिकेश को 1-0 से हराया।
चौथे मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल ‘बी’ और संत कबीर के बीच मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। पांचवें मैच में एमकेपी इंटर कॉलेज ने आईडीटीपीएल को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।


छठे मुकाबले में जीआईसी किशनपुर ने आर्मी पब्लिक स्कूल ‘बी’ को 2-1 से मात दी। सातवें मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल ‘ए’ ने सेंट एनेस स्कूल ‘बी’ को 7-0 से पराजित किया। वहीं, आठवें और अंतिम मुकाबले में सेंट एनेस स्कूल ‘ए’ ने संत कबीर स्कूल को 3-0 से हराया।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में हॉकी खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *