नर्सिंग भर्ती परीक्षा की तिथि रद्द करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे नर्सिंग कर्मी

खबर शेयर करें

नर्सिंग भर्ती परीक्षा की तिथि रद्द करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे नर्सिंग कर्मी
देहरादून।
नर्सिंग भर्ती परीक्षा की घोषित तिथि को रद्द कर वर्षवार (सीनियरिटी आधारित) भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार देर रात नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले आंदोलनरत नर्सिंग कर्मी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्होंने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय (अपॉइंटमेंट) मांगा था, लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अपनी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के उद्देश्य से वे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
आरोप है कि मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस ने नर्सिंग कर्मियों को रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। कुछ महिला नर्सिंग कर्मियों को कैंट थाने ले जाया गया, जबकि अन्य को धरना स्थल एकता विहार भेज दिया गया।
नर्सिंग एकता मंच का कहना है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और उनका उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री से मिलकर नर्सिंग भर्ती परीक्षा की घोषित तिथि रद्द करने तथा वर्षवार भर्ती लागू करने की मांग रखना था। मंच ने सरकार से शीघ्र वार्ता कर इस मामले का समाधान निकालने की अपील की है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *