18 जून को जिला उपाध्यक्ष खत्री पोखरी में पूर्व सैनिकों को करेंगे सम्मानित

खबर शेयर करें

Chamoli 

18 जून को जिला उपाध्यक्ष खत्री जी पोखरी में पूर्व सैनिकों को करेंगे सम्मानित

विकासखंड मुख्यालय पोखरी के सैनिक भवन में आयोजित कै. रमेश सिंह बर्त्वाल की अध्यक्षता पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में पूर्व सैनिक एवं जिला-पंचायत चमोली के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने कहा कि मैने पहले देश सेवा की है, और अब समाज सेवा का संकल्प लिया है। उन्होने कहा कि पोखरी ब्लॉक नेतृत्व संपन्न होने के बाद भी कई समस्याओ से घिरा हुआ है। इन समस्याओ को पाटने के लिऐ एक जन जागरूकता लाने की आवश्यकता है। जिसके लिये सबसे पहले पूर्व सैनिकों, सैनिको की वीर नारियां, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यो, पत्रकारो व समाज में सामाजिक कार्य करने वाले व्यक्तियों को 18 जून को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जायेगा। इस हेतु बैठक में कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा भी तैयार की गयी।
बैठक में पूर्व सैनिक संगठन ने उपाध्यक्ष को एक ज्ञापन दिया, जिसमें कर्नल कोठियाल से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के (निम) का कैम्प लगाने, सैनिक भवन के लिऐ सौन्दर्यीकरण हेतु धनराशि उपलब्ध कराने तथा गरीब व असहाय लोगो की सहायता करने की मांग की है।
कैप्टन सतेन्द्र बुटोला के संचालन में हुई बैठक को कैप्टन रमेश सिंह बर्त्वाल, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, भाजपा नेता दिनेश लाल ने संबोधित किया। इस अवसर पर सलना वार्ड की जिला पंचायत सदस्य दिव्य भारती, कै. दर्शन सिंह बर्त्वाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक का संचालन कै, सत्येन्द्र बुटोला ने किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *