8वीं वाहिनी ITBP, गौचर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

8वीं वाहिनी ITBP, गौचर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत फेस-III का आयोजन दिनांक 07 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, गौचर में पूरे उत्साह, उमंग एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया जा रहा है।

तिरंगा अभियान के तहत वाहिनी परिसर में तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति आधारित क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, बाल कार्मिकों हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम, योग सत्र तथा ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गीत गायन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का आयोजन श्री मनोज साह, ऑफिसर कमांडिंग के निर्देशन में किया गया, जिसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं समस्त कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 


इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों एवं कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। श्री मनोज साह द्वारा सभी कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय गौरव एवं उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रमों के दौरान वाहिनी परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना का विशेष वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में सभी कार्मिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *