चमोली
पीएम श्री राइका गौचर में हुआ नये शिक्षा सत्र के लिऐ पीटीए व एस. एम. सी. का गठन, पीटीए अध्यक्ष पद पद पर सूरज रावत और एसएमसी अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह हुऐ चयनित*

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गौचर में शिक्षा सत्र 2026 – 27 के लिये पीटीए एवं एसएमसी का गठन किया गया। जिसमें नगरपालिका क्षेत्र गौचर से सभी वार्डो और समीपवर्ती गांवों के अभिभावकगण मौजूद थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य खड़क सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई अभिभावक व शिक्षकों की इस खुली बैठक में पीटीए अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से सूरज सिंह रावत और एसएमसी के अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह तथा संरक्षक पद पर सुशील शाह को चयनित किया गया।
विद्यालय के हिन्दी प्रवक्ता हरीश कुमार के संचालन में हुऐ अभिभावक शिक्षक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में परीक्षा प्रभारी डा . दिनेश चंद्र भट्ट ने परीक्षा परिणाम पर चर्चा कर अभिभावकों से अपने पाल्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

प्रधानाचार्य खड़क सिंह बिष्ट ने नये शिक्षा सत्र के लिए गठित पीटीए अध्यक्ष व एस.एम. सी. अध्यक्षों को शपथ दिलाते हुऐ स्वागत किया गया। तथा विद्यालय की दिशा एवं दशा पर विस्तार से चर्चा करते हुऐ विद्यालय के शैक्षिक वातावरण में सहयोग और घरों में बच्चों पर विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया गया।