सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन गौचर निभा रहा सामाजिक कार्यों में सहभागिता

खबर शेयर करें

Chamoli 

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन गौचर निभा रहा सामाजिक कार्यों में सहभागिता

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन अपने पेंशनर्स साथियों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही नगर क्षेत्र गौचर में सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़ कर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं।
15 अगस्त 2018 को नगरपालिका क्षेत्र गौचर में गठित हुआ यह संगठन उत्तराखंड राजकीय सेवा निवृत्त संगठन से संबद्ध होकर संगठन के साथ – साथ पब्लिक सेक्टर में भी अपना पूर्ण सहयोग देता आ रहा है। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन गौचर शाखा के वर्तमान अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मैखुरी के अनुसार हर वर्ष 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत संचालित स्कूलों के दो निर्धन एवं मेधावी छात्रों को एक – एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके अलावा वृक्षारोपण और उत्साहित हुऐ बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया जाता है।
राजेन्द्र प्रसाद मैखुरी ने बताया कि करोना काल में संगठन द्वारा कृष्ण गो सदन गौचर को गोवंशीय पशुओ के चारा आदि के लिए दस हजार रूपए की सहायता राशि भी दी गई, यही नहीं करोना काल में ऑन लाइन क्लास के चलते जब सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यापकों को वेतन नहीं मिल पाया तो हमारे संगठन ने उन्हें (10, 000) दस हजार रूपये की सहायता राशि दी गई। संगठन हर समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता आ रहा है। बताया कि संस्थापक अध्यक्ष के रूप में सेवा निवृत्त प्रशानिक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट जी सहित संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य संगठन की मजबूती और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *