राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

खबर शेयर करें

चमोली

विशेष गहन पुनरीक्षण में 90.45 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण।विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति पर राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं कार्यक्रम की आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया गया।

 विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करना तथा अपात्र, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। आयोग की थीम “No Eligible Voter to be Left Behind” के अनुरूप सभी राजनीतिक दलों एवं संबंधित पक्षों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में कुल 2,95,623 मतदाताओं के सापेक्ष 2,95,432 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 99.94 प्रतिशत है। वहीं 2,67,378 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है, जो 90.45 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है। विधानसभावार प्रगति के अनुसार बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 90.02 प्रतिशत, थराली में 91.32 प्रतिशत तथा कर्णप्रयाग में 89.93 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण हो चुका है।

 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र मतदाताओं को समयबद्ध रूप से गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग देने का भी अनुरोध किया गया।

इस दौरान सहायक जिला निर्वाचान अधिकारी धीरेन्द्र सती, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी से अनूप सिंह रावत, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑॅफ इण्डिया से ज्ञानेन्द्र खनतवाल सहित अन्य राजनीति पार्टियों के प्रतिनिधि एवं बीएलए वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *