सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में “समाधान समारोह” (विशेष लोक अदालत) का आयोजन

खबर शेयर करें

चमोली

 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को  सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में “समाधान समारोह” (विशेष लोक अदालत) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित समझौते योग्य वादों के निस्तारण हेतु किया जा रहा है।

सिविल जज (सी०डी०) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली श्री पुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद चमोली के ऐसे वादकारी, जिनके समझौते योग्य मामले  सर्वोच्च न्यायालय में लम्बित हैं, वे अपने अधिवक्ता अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अपने मामलों को “समाधान समारोह” (विशेष लोक अदालत) में संदर्भित कराने हेतु प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक पक्षकार अपने मामले को समाधान समारोह 2026 में शामिल कराने हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर जाकर गूगल फॉर्म लिंक- https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 आवेदन कर सकते है गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर आपसी सहमति से अपने वादों का शीघ्र एवं सुलभ निस्तारण सुनिश्चित करें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *