18 जुलाई, 2026 (तृतीय शनिवार) तथा 21 नवम्बर, 2026 (तृतीय शनिवार) को विशेष लोक अदालत का आयोजन

खबर शेयर करें

चमोली

जनपद में जुलाई एवं नवंबर माह में विशेष लोक अदालतों का होगा आयोजन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद चमोली में दिनांक 18 जुलाई, 2026 (तृतीय शनिवार) तथा 21 नवम्बर, 2026 (तृतीय शनिवार) को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चमोली द्वारा जनपद के समस्त न्यायालयों में किया जाएगा।

विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाह्य न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली, पोखरी एवं गैरसैंण में किया जाएगा। विशेष लोक अदालत में एन०आई० एक्ट धारा-138 परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 से संबंधित मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

सिविल जज (सी०डी०)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली पुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से वादों का त्वरित एवं सरल समाधान किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को समय एवं धन की बचत होगी। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से अपील की है कि वे अपने मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *