सचिव ने बद्रीनाथ धाम में विकास कार्यों (मास्टर प्लान )का किया स्थलीय निरीक्षण

खबर शेयर करें

चमोली

सचिव ने बद्रीनाथ धाम में विकास कार्यों (मास्टर प्लान )का किया स्थलीय निरीक्षण

स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

सचिव लोनिवि श्री पंकज पाण्डेय ने श्री बद्रीनाथ धाम में गतिमान मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि धाम में पूर्ण हो चुके कार्यों जैसे बीआरओ बाईपास रोड, लूप रोड, शेषनेत्र लेक, बद्रीश लेक, आईएसबीटी, सिविक एमिनिटी भवन, टीआईसीसी एवं अराइवल प्लाजा के हस्तांतरण क़ी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने रिवर फ्रंट कार्यों की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए कुशल श्रमिकों एवं मशीनरी की संख्या बढ़ाकर कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही रिवर फ्रंट क्षेत्र में यात्रा पैदल मार्ग को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने तथा अलकनंदा नदी में बनाए गए अस्थायी एप्रोच मार्ग को शीघ्र हटाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे यात्रा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

सचिव ने तीर्थ पुरोहित आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण भवनों का तत्काल हस्तांतरण प्रारंभ करने तथा शेष निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त फेज-2 के अंतर्गत प्रस्तावित कार्य—एडमिन ऑफिस भवन, ईआरसी भवन एवं देवदर्शनी स्थल—को बेहतर कार्ययोजना के साथ समयबद्ध रूप से पूरा करने पर बल दिया ।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के निर्देश दिए । इसके लिए स्थानीय प्रशासन को भूमि उपलब्ध कराने तथा कार्यदायी संस्था पीआईयू, लोनिवि बद्रीनाथ एवं कंसल्टेंट आईएनआई डिजाइन स्टूडियो को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ओम प्रकाश,अधीक्षण अभियंता राजेश चन्द्र,अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम जोशीमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, अधिशासी अभियंता योगेश मनराल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *