4 जुलाई को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में होगा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

खबर शेयर करें

चमोली

सेवा पखवाड़ा के शुभारंभ की तैयारियों हेतु कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश।4 जुलाई को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में होगा सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

4 जुलाई से जनपद चमोली में प्रारंभ होने वाले ‘सेवा पखवाड़ा’ के सफल आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के ऑडिटोरियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉल, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा, स्वागत, पंजीकरण, ध्वनि व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सेवा पखवाड़ा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉलों पर आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

 जनपद चमोली में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 4 से 11 जुलाई तक थीम आधारित कार्यक्रम, 6 से 19 जुलाई तक न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय सेवा शिविर तथा चरणबद्ध रूप से स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *