नारी शक्ति और नशा मुक्ति का संदेश, 2 अप्रैल से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा।समाज को नई दिशा देगा भागवत महोत्सव, नारी सम्मान और नशा मुक्ति पर जोर

खबर शेयर करें

 

देहरादून 

नारी शक्ति और नशा मुक्ति का संदेश, 2 अप्रैल से गूंजेगी श्रीमद् भागवत कथा।समाज को नई दिशा देगा भागवत महोत्सव, नारी सम्मान और नशा मुक्ति पर जोर

देहरादून में 2 अप्रैल से भव्य भागवत कथा, नारी शक्ति और नशा मुक्त समाज का आह्वान।धर्म के संग सामाजिक संदेश: भागवत कथा में उठेगी नारी सम्मान और नशा मुक्ति की आवाज।भागवत कथा बनेगी बदलाव का मंच, नारी शक्ति और नशा मुक्ति पर विशेष फोकस।कलश यात्रा सेआगाज,भागवत कथा से समाज को मिलेगा नशा मुक्ति और नारी सम्मान का संदेश।14 वर्षों की परंपरा जारी, भागवत कथा से जागेगा नारी शक्ति और नशा मुक्त समाज का संकल्प।

धर्म, सामाजिक जागरूकता और जनसंदेश को एक मंच पर लाने वाला श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव इस वर्ष भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। श्रीमद् भागवत सेवा जन कल्याण समिति द्वारा विगत 14 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही इस कथा का आयोजन इस बार 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 2 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसके पश्चात 3 अप्रैल से कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। कथा का वाचन प्रख्यात कथावाचक आचार्य पवन नंदन जी महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक किया जाएगा।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति का सम्मान करना, समाज में सकारात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा जाति-धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक एकता को मजबूत करना है। साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश भी कथा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय और प्रमुख भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
कथा का समापन 9 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
प्रेस वार्ता के दौरान समिति के संरक्षक विनोद राई, अध्यक्ष प्रेम सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, महामंत्री नवीन जोशी, मालती राई, डी.एस. फर्त्याल, के.एन. लोहानी, बृज किशोर यादव तथा दीपक गोसाईं सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *