रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ महाविद्यालय तलवाड़ी का एनएसएस का सात दिवसीय शिविर।

खबर शेयर करें

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ महाविद्यालय तलवाड़ी का एनएसएस का सात दिवसीय शिविर।

 थराली/चमोली 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्याल तलवाड़ी का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है इस मौके पर पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फरस्वाण, पर्यावरण विद महिपाल सिंह रावत, प्रभारी प्राचार्य डॉ शंकर राम अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष रावत ने दीप प्रज्वलीत कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। इस सात दिवसीय कार्यक्रम मे शिविरार्थियों द्वारा स्वच्छता ,मतदाता जागरूकता ,पर्यावरण संरक्षण ,जल संरक्षण ,बाल श्रम , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आपदा प्रबर्धन आदि ज्वलंत विषयों पर रैली, नुक्कड नाटक, गीतों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही सार्वजनिक धारो नोलो की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।शिविर के समापन कार्यक्रम में स्वयंसेवकों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी गई । शिविर के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रभारी प्राचार्य डॉ शंकर राम द्वारा प्रदान किया गया इस मौके गोपाल सिंह फरस्वाण, , महिपाल सिंह रावत, संतोष रावत अध्यक्ष पी टी ए , एडवोकेट यशपाल सिंह फरस्वाण , प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, कंचन रावत, संदीप कुमार पटवाल, पूर्व छात्र अनिल चंदोला, नविन चंदोला कार्यक्रम अधिकारी खेमकरण डॉ सुधा राणा, डॉ मोहित स्वयं सेवी आदी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ रजनीश कुमार ने किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *