छात्रों के कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम।मुख्यमंत्री धामी ने ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया रवाना

खबर शेयर करें

छात्रों के कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम।मुख्यमंत्री धामी ने ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया रवाना।

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्र कौशल संवर्धन हेतु लैब ऑन व्हील्स को फ्लैग ऑफ किया। यह मोबाइल लैब प्रदेश के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स सहित अन्य उभरती तकनीकों में हैंड्स ऑन प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से छात्र लर्निंग बाई डूइंग की अवधारणा पर आधारित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही विज्ञान विषय के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल मोड में सीखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड द्वारा संचालित यह लैब आगामी पांच वर्षों तक राज्यभर की शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर छात्रों को प्रशिक्षित करेगी, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर की तकनीकी संभावनाओं से जोड़ा जा सकेगा। यह पहल राज्य में छात्रों को हैंड्स ऑन प्रशिक्षण की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह लैब उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, विधायक प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा इंफोसिस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *