आईटीबीपी 8 वीं वाहिनी गौचर में हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत ताजा फल एवं सब्जियों की आपूर्ति

खबर शेयर करें

चमोली 

आईटीबीपी 8 वीं वाहिनी गौचर में हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत ताजा फल एवं सब्जियों की आपूर्ति


वाईब्रेंट बिलेज कार्यक्रम के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर में ताजा फल एवं सब्जियों की पहली आपूर्ति हो गई है।
यह जानकारी देते हुऐ, सेनानी 8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर, मनोहर सिंह रावत ने बताया कि वाइब्रेंट कार्यक्रम के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2026 को मनु महाराज, महानिरीक्षक उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय (देहरादून) के निर्देशन और उत्तराखंड औधौगिक विकास परिषद के मध्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में हुऐ समझोता ज्ञापन (एम. ओ. यू .) के तहत 18 मई 2026 को 8 वीं वाहिनी गौचर में ताजा फल एवं सब्जियों की पहली आपूर्ति कराई गई है।


मनोहर सिंह रावत सेनानी 8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुऐ कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय लोगो को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगें, साथ ही उनकी आय के साधनों में निरन्तर वृद्धि होने की प्रवल संम्भावना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को सीधे बाजार एवं आईटीबीपी जैसे बड़े संस्थानों से जोड़ने से किसानों एवं उत्पादकों को उचित मूल्य प्राप्त होगा।

जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन प्रदान करने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *