चमोली
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ टैगोर इंटर कॉलेज पोखरी का वार्षिकोत्सव हुआ प्रारंभ
विनायकधार पोखरी में संचालित टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव सम्मान समारोह व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ शुरु हुआ।

शुक्रवार को शुरू हुऐ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री व जिला पंचायत थालाबैड़ वार्ड के सदस्य बीरेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया। तथा छात्र – छात्राओ ने सरस्वती वंदना व संस्कृत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विद्यालय की ओर से हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में 24 स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुर्ती रावत व उसकी माता जी को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष खत्री को विद्यालय की समस्याओं के निराकरण को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खत्री व जिला पंचायत के सदस्य बीरेंद्र राणा ने विद्यालय के प्रबंध तंत्र व शिक्षा के उन्नयन में उत्कृष्ट कार्य करने व लगातार बोर्ड परीक्षाओ में गत सोलह सालो से निरंतर उत्तराखंड स्तर पर मैरिट सूची में नाम दर्ज करने की जमकर तारीफ की। और विद्यालय की समस्याओ के समाधान करने का आश्वासन दिया। जिला-पंचायत सलना वार्ड की सदस्य दिव्या भारती ने विद्यालय के साज सज्जा के लिए ढाई लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर डीबी मैमोरियल कर्णप्रयाग डा, राकेश पुरोहित, वीरेंद्र पाल भंडारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, प्रदीप चौहान, महावीर वासकंडी, ललित मिश्रा, सहित विद्यालय के प्रबंधक अजय जोशी, प्रधानाचार्य जयकृत सिंह रावत, अध्यापिका रचना असवाल, शिव प्रसाद पुरोहित, विजयकुमार, सतीश नेगी,पंकज बर्त्वाल एवं संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।