व्यसनमुक्त समाज का निर्माण करें शिक्षक : आकाश सारस्वत

खबर शेयर करें

चमोली 

व्यसनमुक्त समाज का निर्माण करें शिक्षक : आकाश सारस्वत

शिक्षक व्यसनमुक्त समाज का निर्माण करें, वह मादक द्रव्यों के सेवन से खुद भी बचें और समाज को भी बचाएं। यह बात चमोली जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने पीएमश्री विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रभारियों के दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला के समापन अवसर पर कही।
दो दिवसीय कार्यशाला में पीएमश्री योजना के क्रियान्वयन, पंचप्राण पुस्तक, एसएनए स्पर्श एवं वित्तीय मानक , कार्यालय प्रबंधन , वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2026-27, प्रबंध पोर्टल, 21वीं सदी के कौशल और संस्थाध्यक्षों की समस्याओं एवं समाधान पर प्रतिभागियों का अभिमुखीकरण किया गया, साथ ही विद्यालयों द्वारा अपने विद्यालय में किये जा रहे कार्यों को भी साझा किया गया l कार्यक्रम की समन्वयक डायट गौचर संकाय सदस्य सुमन भट्ट ने बताया कि कार्यशाला में जनपद के 20 पीएमश्री इंटर कॉलेज एवं 5 पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी शिक्षकों एवं प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिभाग किया गया l
कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में समग्र शिक्षा से जनपद पीएमश्री प्रभारी सतीश चमोली और डाटा ऑपरेटर चंडी प्रसाद नौटियाल और प्रियंका डोभाल द्वारा प्रतिभाग किया गया l
कार्यशाला के द्वितीय दिवस में राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज रडुवा चांदनीखाल के प्रधानाचार्य संजय कुमार और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कल्याडी की प्रधानाध्यापिका रजनी नेगी ने अपने विद्यालय के बेस्ट प्रैक्टिसेज समूह में साझा किया।

कार्यशाला में राजकीय इंटर कॉलेज देवाल, राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम, कुसरानी , नंदासैंण, नागनाथ, रडुवा चांदनीखाल , कर्णप्रयाग, गौचर , बैरासकुंड, नंदानगर, जोशीमठ, तपोवन, ग्वाड देवलधार, माणा , गोपेश्वर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग और प्राथमिक विद्यालयों में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली सणकोट, कल्याणी , गैरसैंण और जोशीमठ के प्रभारी प्रधानाचार्य एवं पीएमश्री प्रभारी के द्वारा प्रतिभाग किया गया l समापन सत्र का संचालन कार्यक्रम समन्वयक सुमन भट्ट द्वारा किया गया l


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *