पिंडर घाटी के विभिन्न स्थानों पर पांच दिनों तक चलने वाले मेलों का आगाज, कुलसारी और पंती में देव डोलियों ने गंगा स्नान कर मिलन किया।

खबर शेयर करें

पिंडर घाटी के विभिन्न स्थानों पर पांच दिनों तक चलने वाले मेलों का आगाज, कुलसारी और पंती में देव डोलियों ने गंगा स्नान कर मिलन किया।

 थराली।

 

बैसाखी के पर्व से पर पिंडर घाटी के विभिन्न स्थानों मे पांच दिनों तक चलने वाले मेलों का आगाज हो गया है कुलसारी में बसर महादेव,बाल स्वरूपिणी कुंवारी,मलियाल दानू सहित विभिन्न गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने देवी देवताओं के निशान को लेकर कुलसारी पिंडर नदी के तट पर स्नान कर कालिका मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बसर मंदिर मे पूजा अर्चना के बाद मिलन कर क्षेत्र की सुख शांति एवं खुशहाली के लिए अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया , वहीं पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है साथ ही पंती में मीगेश्वर महादेव,मालेश्वर महादेव, हसकोटी महादेव,नीलाडी से कालिका का निशान तथा असेड से मृत्युंजय महादेव का पिंडर नदी के तट पर स्नान कर मिलन होता है वहीं ग्रामीण ढोल दमाऊ की थाप पर नाचते हुए देवी देवताओं का स्नान करवाते हैं और भारी संख्या में पहुंचे भक्तों को आशीर्वाद देते हैं बसर मंदिर पुजारी जयँती प्रसाद कुलसारी, प्रधान अनीता भंडारी, प्रधान राहुल नेगी मेटा,व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह भंडारी, खिलाप सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रमुख प्रवीण पुरोहित, राजेंद्र सिंह रावत,ने बताया लंबे समय से चली आ रही प्रथा आज भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और 15 अप्रैल को मीग,कोब,माल गांव 16 अप्रैल को खेनोली 17 अप्रैल को असेड 18 को हंसकोटी और मलीयाल दानू तथा एक मई वैशाख पूर्णिमा को मैटा भटयाणा कुवारी मिले के आयोजन के साथ ही मेलो का समापन होता है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *