कर्णप्रयाग बाजार में बस और बोलेरो की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत, राजमार्ग पर लगा लम्बा जाम

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

कर्णप्रयाग बाजार में बस और बोलेरो की हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत, राजमार्ग पर लगा लम्बा जाम

चमोली जिले के कर्णप्रयाग मुख्य बाजार स्थित उमा लाॅज के ठीक सामने एक बड़ा हादसा हो गया जब एक यात्री बस और बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। जबरदस्त टक्कर में दोनों वाहनों अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई तथा स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोड़ पर दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण वे अनियंत्रित हो गये और सीधे आपस में टकरा गये। टक्कर की आवाज सुनते ही उमा लाॅज और आसपास के दुकानदार तुरंत मदद के लिऐ दौड़े। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है हालांकि वाहनों में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
हादसे के तुरंत बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई जिससे स्थानीय बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लम्बा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और बोलेरो वाहन को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पहाड़ी रास्तों पर सभी वाहन चालको से गति सीमा का ध्यान रखने व सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *