पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी गई श्रदांजलि
कोटद्वार,
पेशावर कांड की स्मृति में आज तहसील प्रांगण, कोटद्वार में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ज को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों एवं स्थानीय नागरिकों ने एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।
सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली केवल एक सैनिक नहीं, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्रधर्म का पालन करने वाले महान व्यक्तित्व थे। 23 अप्रैल 1930 को पेशावर में निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने के आदेश को ठुकराकर उन्होंने मानवता और देशभक्ति का जो अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी हर देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए।
महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का जीवन संघर्ष, साहस और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर समाज और देश की सेवा करनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भी पेशावर कांड को याद करते हुए कहा कि यह घटना स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने देशवासियों में आज़ादी के प्रति नई चेतना जगाई।
इस अवसर पर प्रथम महापौर हेमलता नेगी, महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण , पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी , पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल , महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, यशोदा देवी , शहनाज़ शमशीर, संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष सुदर्शन भंडारी, सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, राजे सिंह आर्य हुकुम सिंह, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव नीरज बहुगुणा , पार्षद सूरज कांति सतेंद्र सिंह नेगी जितेंद्र सिंह बिष्ट , महामंत्री उपेन्द्र सिंह नेगी जी, सतेंद्र सिंह रावत, प्रदीप बलबीर सिंह रावत , एस सी एस टी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल दान सिंह रावत राजन चार्ल्स देवेंद्र नैथन, विजय माहेश्वरी, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह , ममता देवी कुलवंत पुंडीर, अनीता देवी, सुल्तान सिंह, प्रवीन जोशी , मानशेर सिंह सैनी , जावेद , मातवर सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।