मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप मिशन का शुभारंभ

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप मिशन का शुभारंभ

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर के उद्यान में ट्यूलिप उत्पादन की दिशा में एक नई पहल करते हुए सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर विशेष अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस वर्ष 17 प्रजातियों के करीब चार हजार ट्यूलिप बल्ब रोपे जा रहे हैं, जिनमें लेक पर्पल एवं बाईकलर जैसी आकर्षक रंगत वाली प्रजातियां भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में ट्यूलिप के व्यवसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि पुष्प उत्पादन एवं बागवानी के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन मिल सके और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से ट्यूलिप उत्पादन की प्रक्रिया, देखरेख और संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री आवास परिसर में संचालित मशरूम उत्पादन, मौनपालन सहित बागवानी से जुड़े विभिन्न नवाचारी कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *