बिजली लाइन पर काम करते हुऐ गौचर में दो मजदूरों को लगा करंट, प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें

चमोली 
बिजली लाइन पर काम करते हुऐ गौचर में दो मजदूरों को लगा करंट, प्राथमिक उपचार के बाद किया हायर सेंटर रेफर

पुलिस चौकी गौचर पर सूचना मिली कि गौचर पटवारी चौकी से नीचे वार्ड नैल में बिजली की लाइन में बंद केबिल लगाने का काम चल रहा है, वहां पर लाइन में काम करने वाले दो मजदूरों को करंट लग गया है और गंभीर रूप से घायल हैं!
इस सूचना पर पुलिस चौकी गौचर से तत्काल पुलिस बल मौके पर भेजा गया! मौके पर गंभीर रूप से घायल 1-मनब्बर पुत्र नानू निवासी ग्राम गहतोली मुगल थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उम्र करीब 32 वर्ष, अंकुर पुत्र विनोद निवासी ग्राम बेहड़ा संगल थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उम्र 25 वर्ष को पुलिस बल द्वारा विजली विभाग के कर्मचारीगण एवं साथी मजदूरों की सहायता से उपचार हेतु तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर भेजा गया एवं प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र गौचर से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया।
उक्त दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु श्रीनगर बेस अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा उक्त दुर्घटना को प्रथम दृष्टया बिजली की लाइन पर कार्य करते हुऐ शट डाउन को खोलने से होना प्रतीत होना बताया गया है। चौकी पुलिस गौचर द्वारा घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *