भवाली के पास सड़क हादसा पांच लोगों की मौत

खबर शेयर करें

हल्द्वानी

भवाली के पास सड़क हादसा पांच लोगों की मौत

नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सेनेटोरियम–रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव से लगभग 500 मीटर पहले श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे। गुरुवार अपराह्न करीब 2:15 बजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल पुलिस बल, SDRF और अन्य राहत टीमों को मौके पर रवाना किया।
स्थानीय पुलिस, SDRF और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई है।

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल तथा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे।
पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
*मृतकों के नाम*

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *