चमोली।
*गांवों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में चयनित लाभार्थियों का हो रहा सत्यापन कार्य
जनपद चमोली में विकासखंड पोखरी के गांवों में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में चयनित आवासहीन लोगों का प्रशासन द्वारा गठित टीम द्वारा सत्यापन कार्य त्वरित गति से जारी है।

विकासखंड पोखरी के अलकनंदा घाटी के गांवों करछुना, कुमेड़ा, बमोथ में अब तक सत्यापन टीम के सदस्य नोडल अधिकारी सहायक एडीओ संदीप रावत, राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) पूजा शाह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अर्चना चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम और राजस्व अनुसेवक जीतेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा आवास योजना में चयनित पच्चास से ज्यादा आवासहीन लोगों का सत्यापन किया गया है। सत्यापन टीम ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अर्चना चौधरी ने बताया कि अब तक करछुना, कुमेड़ा और बमोथ में पच्चास से अधिक आवासहीन लोगों का सत्यापन कार्य किया जा चुका है। सत्यापन कार्य त्वरित गति से जारी है।